राजनांदगांव . आम आदमी पार्टी महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा के नेतृत्व में मणिपुर की घटना के विरोध में राजधानी रायपुर में पैदल मार्च कर पीएम मोदी का पुतला दहन किया गया। अध्यक्ष चंद्रमणि ने कहा कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। कहा कि देश की आबादी में 50 प्रतिशत महिलाएं रहती हैं। उन महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। आजादी के 75 साल बाद भी आज महिलाएं असुरक्षित हैं। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।