राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर चंदननगर इलाके में आपसी विवाद के चलते बीती रात एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान दिनेश गजभिये के रूप में हुई है, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत यह घटना घटी, जहां किसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस दौरान आरोपी ने दिनेश गजभिये पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फिलहाल, दिनेश गजभिये का उपचार जारी है, पुलिस इस मामले में आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी कर रही है।