राजनांदगांव। आबकारी विभाग ने डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े मुड़पार में कार्रवाई करते हुए आरोपी शेखलाल सिन्हा के होटल से 21 पाव मध्य प्रदेश निर्मित बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की जब्त की। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में की गई।
आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।