राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त डोंगरगढ़ की टीम ने 24 जनवरी की रात ग्राम मुढ़ीपार के पास कार्रवाई की। टीम ने मध्य प्रदेश निर्मित 12 बोतल व्हिस्की (कुल 9 लीटर), जिसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपये है, जब्त की। आरोपी शैलेन्द्र साहू को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
मोटरसाइकिल समेत अवैध शराब के आरोपी गिरफ्तार
इस कार्रवाई में परिवहन के लिए उपयोग की गई बजाज CT 100 मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी संदीप सहारे, मुख्य आरक्षक लालसिंह राजपूत, आरक्षक भोज और स्टॉफ का योगदान रहा।