राजनांदगांव। आबकारी विभाग ने चिचोला वृत अंतर्गत में एक आरोपी को 24 पाव महाराष्ट्र निर्मित संत्री शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी शराब की अवैध तस्करी कर रहा था, जिसे टीम ने दबोच लिया। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।