राजनांदगांव। आबकारी वृत्त चिचोला टीम ने ग्राम हैदलकोदो में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 30 पाव महाराष्ट्र निर्मित संत्री देशी मदिरा और एक मोटर साइकिल (पैशन प्लस) जब्त की गई।
उपनिरीक्षक राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।