आरोपी है आदतन बदमाश जो पूर्व में भी जा चुका है जेल
राजनांदगांव | पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव मोहित गर्ग, अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक द्वारा जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब बिक्री, परिवहन की रोकथाम एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध अभियान अपराध नियंत्रण के तहत थाना प्रभारी लालबाग प्रशिक्षु भा0पु0से0 ईशु अग्रवाल के नेतृत्व में जरिये मुखबीर सूचना मिला की 01 व्यक्ति पेण्ड्री बस्ती में धारदार चाकूनुमा हथियार लेकर लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ समक्ष गवाहों के रवाना होकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जो नाम पुछने पर अपना नाम पिंकू लहरे पिता हरिचंद लहरे उम्र 25 वर्ष निवासी पेण्ड्री बस्ती थाना लालबाग राजनांदगंाव का होना बताये जिससे हथियार रखने के संबंध में दस्तावेज मांगने पर किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकूनुमा हथियार जप्त किया जाकर आरोपी का कृत्य 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 111/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को रिमाण्ड पर भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में म0प्र0आर0 खुशबू चंद्रवंशी, आर0 राकेश ठावरे की सराहनीय भूमिका रही।