राजनांदगांव। शहर की प्रथम नागरिक महापौर हेमा देशमुख का जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा, सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा के द्वारा अनेकों आयोजन किए जाने है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों में आयोजन किया जाना है। जिसमें सुबह 9 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक शहर के प्रमुख स्थानों में महापौर हेमा देेशमुख का जन्मदिन मनाया जावेगा। मिली जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाना है।

इस प्रकार है आयोजन –
प्रात: 9:00 बजे – महापौर द्वारा शीतला मंदिर में पूजा अर्चना एवं दर्शन
प्रात:9:30 बजे – नई गंज मंडी परिसर, बसंतपुर
प्राप: 10:00 बजे से 11:30 बजे मेयर हाऊस, रामाधीन मार्ग में भेट मुलाकात
सुबह 11:30 से दोपहर 12 :00 बजे निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम
दोपहर 12:00 से 12:30 बजे महावीर चौक, हनुमान मंदिर में कार्यक्रम
दोपहर 12:30 से 12:45 बजे गायत्री मंदिर के पास कार्यक्रम
दोपहर 12:45 से 3:30 बजे कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में दुर्ग प्रवास,
दोपहर 3:30 से 4:30 बजे मेयर हाउस, रामाधीन मार्ग में भेट मुलाकात
संध्या 4:30 बजे मोतीपुर में आयोजित कार्यक्रम (चेतन सिन्हा)
संध्या 5:00 से 7:00 बजे मेयर हाउस, रामाधीन मार्ग में भेट मुलाकात
संध्या 7:00 से 7:30 बजे – गणेश मंदिर जनता कालोनी, लखोली
संध्या 7:30 से रात्रि 8:00 बजे महाकाल मंदिर, ग्राम सिंघोला में पूजा अर्चना एवं दर्शन
रात्रि 8:00 बजे से 8:10 तक गंज चौक में आयोजित कार्यक्रम
रात्रि 8:15 से 9:00 बजे भारत माता चौक में चेम्बर्स ऑफ कामर्स द्वारा कार्यक्रम
रात्रि 9:00 से 9:30 बजे मानव मंदिर चौक में आयोजित कार्यक्रम
रात्रि 9:30 से 10:00 बजे सिंधी पंचायत द्वारा सिंधी कालोनी में कार्यक्रम
इसके साथ ही सनसिटी प्रभात नगर चन्द्रा कॉलोनी सहित ढ़ाबा में भी धूमधाम से आयोजन किया जाना है।
विभिन्न प्रकार स्थानों से इस आयोजनों से महापौर हेमा देशमुख की लोकप्रियता राजनैतिक के साथ साथ धार्मिक, सामाजिक एवं विभिन्न वार्डो एवं वार्डवासियों के समक्ष साफ नजर आ रही है। साथ ही महापौर के जन्मदिन के अवसर पर शहर – जिलेवासियों सहित कार्यकर्ताओं, धार्मिक व्यक्तियों, विभिन्न समाजों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ में उत्साह देखने को मिल रहा है।