राजनांदगांव : कथित अपहरण कांड का हुआ खुलासा
-परिवार के द्वारा दिया गया शिकायत निकला गलत ।
-मामले में गुम इंसान किया गया था दर्ज ।
-गुम इंसान परिवार के साथ स्वतः थाना हाजिर आया।
-व्यक्तिगत कारणो से अपने घर से कही चले जाना बताया ।
-मोनिष वर्मा मात्र हायर सेकेण्डरी पास।
-मोनिष वर्मा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करता है ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28/08/2022 को प्रार्थी रमेश वर्मा ने अपने भतीजे मोनीष वर्मा पिता स्व किशोर वर्मा उम्र 22 साल निवासी बुधवारीपारा वार्ड नं0 15 डोगरगढ के घर से कही बिना बताये चले जाने की जानकारी थाना हाजिर आकर दिया था जिस पर थाना डोंगरगढ में गुम इंसान क्रमांक 84/22 दर्ज किया गया था। इसी घटना क्रम में रमेश वर्मा ने मोनिष वर्मा के अपहरण संबंधी एक लिखित शिकायत मीडिया कर्मियो के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव
में दिया था। गुम इंसान तथा शिकायत की जांच प्रक्रिया साथ- साथ थाना डोंगरगढ से की जा रही थी । मोनिष वर्मा के रिस्तेदारो, परिचितो, मित्रो तथा उसको जानने वाले सभी लोगो से पूछताछ की गयी। मोनिष वर्मा के घर तथा उसके उठने बैठने के संभावित जगहो पर भी पता साजी की गयी, मोनिष वर्मा के द्वारा चलाये जा रहे 05 मोबाईल नंबर से सायबर सेल से सीडीआर व टावर लोकेशन की भी जांच की गयी है।
उसके द्वारा चलाये जा रहे सभी नंबर बंद थे। घटना दिनांक से मोनिष वर्मा के पता तलाश के क्रम में हर संभव प्रयास किया गया है, उसके बड़े पिता के द्वारा दिये गये शिकायत जांच के संबंध में भी थाना क्षेत्र के संदेहियो से भी पूछताछ की गयी है। आज दिनांक 31/08/2022 को मोनिष वर्मा स्वतःअपने बड़े पिता रमेश वर्मा तथा अपने अन्य परिवारजनो के साथ थाना उपस्थित आये अपने कथन में बताया कि व्यक्तिगत कारणो से विगत कुछ दिनो से अपने दोस्तो के यह अपने घर में किसी को बिना बताये रायपुर में अपने दोस्त विजय नागपुरे के यह, होटल डॉउन टाउन (रेल्वे स्टेशन के पास) रायपुर में रह रहा था और आज अपने बडे पिता जी रमेश वर्मा को फोन कर थाना आ गया। अपने कथन में उसने ये भी बताया कि उसके साथ किसी प्रकार की अपराधिक घटना नही हुई है। गुम इंसान की जांच उपरांत विधिवत दस्तयाबी की गयी । मोनिष मूलतः डोंगरगढ का रहने वाला है कक्षा 12 वी तक की पढाई किया हुआ है, उसके बताये अनुसार शेयर मार्केट में ट्रेडिंग व ऑन लाईन गेमिंग का काम करता है। उसके बडे पिता जी द्वारा एक अन्य शिकायत दिनांक 24/08/2022 को ऑन लाईन गेमिंग के द्वारा मोनिष वर्मा के द्वारा छःकरोड रूपये जीतना व मेरे मेहनताना नही देने के संबंध में जुम्मन खान, गिरिश जैन, सुजीत पाठक, के खिलाफ दिया गया है, उसमें डोंगरगढ पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार में उक्त शिकायत पे अग्रिम कार्यवाही की जावेगी ।