राजनांदगांव कृष्ण जन्माष्टमी पर अवतार कल्चरल सोसाइटी के तत्वावधान में 28 अगस्त को कमला कॉलेज चौक में शाम 4 बजे से दही हांडी लूट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन साहू ने बताया कि यह आयोजन का 14वां वर्ष है।
दही हांडी में प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र गोंदिया, मध्यप्रदेश, रायपुर दुर्ग सहित अंचल की कई टोली भाग लेगी। दही लूटने वाली टोली को 71000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। मुंबई की तर्ज पर हाईटेक मशीनरी का उपयोग कर हाईड्रा मशीन पर मटकी लटकाई जाएगी। इस अवसर पर युवाओं, बच्चों और दर्शकों के थिरकने के लिए डीजे, ड्रोन कैमरा, एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी।