राजनांदगांव। कांग्रेस नेता तरूण सिन्हा के निजी सुरक्षाकर्मी को अवैध वसूली की शिकायत के मामले में आज डोंगरगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डोगरगांव पुलिस ने शिकायत के बाद तरूण सिन्हा के निजी पीएसओ विशाल सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला अवैध वसूली से जुडा हुआ है।
करेठी गांव के रहने वाले तिजू चंद्रवंशी ने तरूण सिन्हा के पीएसओ पर धमकाने व रकम मंगने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मामले का निपटारा करने के लिए पीएसओ ने शिकायतकर्ता से रूपये मांगे थे। एक अज्ञात नंबर से लगातार उसे फोन किया जा रहा है डोंगरगांव पुलिस ने सायबर सेल की मदद से उक्त कॉलर के नंबर की पहचान की जिसमें उक्त नंबर कांग्रेस नेता तरूण सिन्हा के निजी पीएसओ के विशाल सिंह का था।
डोगरगांव पुलिस ने बताया कि आरोपी को धारा 507 के तहत् कार्यवाही की गई है जांच के बाद और कुछ धाराएं जांच के बाद जुड सकती है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एक युवक को अवैध पैसा वसूली के लिए धमकी देने वाले मोबाइल धारक के विरुद्ध थाना डोंगरगांव में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी द्वारा पूर्व आपराधिक कृत्य का हवाला देते हुए मामले में प्रार्थी तेजकुमार चंद्रवंशी आ. स्व. मनबोध राम चंद्रवंशी उम्र 23 साल साकिन ग्राम करेठी से रकम की मांग की जा रही थी। इस संबंध में प्रार्थी द्वारा थाने पहुंचकर लिखित में आवेदन दिया गया था कि मोबाइल नं. 7000734447 के धारक द्वारा मेरे मोबाईल पर काल करके बोला कि तुम 6 पेटी शराब में थाना गैंदाटोला में पकडाये थे और पैसा देकर वहां छूटा है, मुझे भी पैसा दो नहीं तो मैं तुझे उठा लूंगा।
इस संबंध में जब प्रार्थी ने यह पूछा कि आप कौन बोल रहे हो, तो उसने कहा कि डोंगरगांव के रेस्ट हाउस में मिल तब बताउंगा। इसके बाद पीडि़त पक्ष डर गया और सीधे डोंगरगांव थाने पहुंचकर मोबाइल नं. 7000734447 के धारक के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में प्रारंभिक तौर पर भादंवि की धारा 507 के तहत् अपराध पंजीबद्ध उक्त मोबाईल नंबर के धारक के संबंध में जानकारी जुटाई तो वह छुरिया के एक कांग्रेस नेता का पर्सनल पीएसओ निकला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विशाल सिंह पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 36 साल निवासी खुर्सीपार भिलाई को गिरफ्तर कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।