राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा है कि किसानों को धान की राशि के साथ बोनस एकमुश्त जारी करें भूपेश सरकार।किसानों से कांग्रेस की सरकार ने धान खरीदे हुए पूरे 1 वर्ष हो चुके हैं लेकिन अभी भी वर्ष 2020-21 के धान खरीदी के अंतिम क़िस्त किसानों को नहीं मिल पाई है और वर्तमान में किसानों ने पुन: अपनी धान सरकार को बेच दी है ऐसे में पता नहीं सरकार किसानों को बोनस की राशि दे पाएगी या झूठ के पैमाने पर सरकार को खड़ा रखेगी किसानों ने अपनी धान सहकारी समिति के माध्यम से बेच दिया है वर्तमान में फिर किसानों को केवल धान की राशि दी जा रही है लेकिन बोनस की राशि कब मिलेगा यह किसी किसानों को नहीं पता और ना ही किसी को पता है की बोनस की राशि कब तक दी जाएगी भूपेश सरकार ने बोनस के नाम पर किसानों को केवल ठगने का काम किया है राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार ने किसानों से झूठ बोलकर और एक-एक दाना धान खरीदी की बात कांग्रेस ने कही थी आज वहीं कांग्रेस सरकार आने के बाद पलटी मार चुकी है और अपने वादों से पलट गई है श्रीमती भंडारी ने कहा कि पहले तो एक-एक दाना धान खरीदने की बात सरकार में आने से पूर्व किसानों को कहा गया था लेकिन सरकार में आने के बाद प्रति एकड़ 15 क्विंटल तक सिमट गया।