० किसान सम्मान, वृक्षारोपण समारोह डुमरडीहकला में संपन्न
राजनांदगांव। किसान सम्मान, वृक्षारोपण समारोह डुमरडीहकला में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक आयोजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के आगमन पर हार-फूल, आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पहंुचें अतिथियो ने मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर मंच में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल ने कहा कि किसानों की तरक्की से ही छत्तीसगढ़ का विकास संभव है। छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सरकार है, हम हमेशा किसानों के साथ है, जो किसानों से हमारा वादा था उसे पूरा करने का काम हम सब मिलकर कर रहे है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि भुपेश-भुनेश्वर बघेल की सरकार किसानों की हित में काम कर रहे है, जो बोले थे वो किये इस साल 2640 के हिसाब से किसानों का धान खरीदने का काम छत्तीसगढ़ सरकार करेगी और 2023 में 2800 रुपये के हिसाब से किसानों का धान खरीदा जाएगा।

छत्तीसगढ़ में भुपेश बघेल तो डोंगरगढ़ में भुनेश्वर बघेल है, तो भरोसा है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय जनपद सदस्य कृषि सभापति ओमप्रकाश साहू द्वारा किया गया। श्री साहू व सरपंच दिनेश ठाकुर ने गांव के लिए विकास हेतु मांगों से अवगत कराएं। विधायक बघेल ने प्राथमिकता के आधार पर मांगो को पूरा कराने की बात कही। कार्यक्रम को विशेष अतिथि नीटू गरचा, सरपंच दिनेश ठाकुर ने अपने विचार रखे। उपस्थित विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, क्रेशर संघ अध्यक्ष नीटू गरचा, ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, किसान नेता हेमंत वैष्णव, का सरपंच व ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों राजीव युवा मितान क्लब द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इसके पश्चात विधायक बघेलए सहित समस्त अतिथियों ने मंच के सामने उपस्थित किसानों के बीच जाकर किसान गमछे के साथ उनका सम्मान किया गया, उनके बाद समस्त अतिथियो द्वारा तालाब, धान खरीदी उपकेंद्र एवं उनके सामने क्रेशर संघ द्वारा आरक्षित जगह पर वृक्षारोपण किया गया। क्रेशर संघ के पदाधिकारियों ने पौधे के देख रेख करवाने की बात कही गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्र के किसान, कांग्रेस के पदधिकारी, क्रेशर संघ के पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी सहित आसपास के ग्रामीण व ग्रामवासियों के उपस्थित में संपन्न हुआ। जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने उपस्थित सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किये।