राजनंदगांव, शनिवार 17 फरवरी को स्वदेशी मेले में राजनांदगांव की जनता का प्यार देखने को मिला। भारी मात्रा में राजनांदगांव की जनता ने स्वदेशी मेले का आनंद लिया और स्वदेशी उत्पादों को क्रय करते हुए मेले की प्रशंसा भी की।
स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष जगदीश पटेल ने इस अवसर पर कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता स्वदेशी मेले की सफलता पर निर्भर है और प्रसन्नता का विषय है कि अब जनता डिजिटल युग में जागरूक होते जा रही है। इसके पीछे प्रिंट मीडिया तथा सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका भी है। लोग अब सामान खरीदने में भी देश की भलाई को समझने लगे हैं।
स्वागत समिति के अध्यक्ष विनोद डढढा एवं योगेश बागड़ी ने बताया कि पूरे देश से विभिन्न स्वदेशी उत्पाद मेले में लगाए गए हैं।
100 से अधिक दुकानों के माध्यम से लाखो की संख्या में स्वदेसी उत्पाद मेले में उपलब्ध हैं, जिसे जनता पसंद कर रही है और जनता के बढ़ते हुए प्यार से वह अभिभूत है।
मेले के सह संयोजक राजा मांखीजा एवं किशुन यदु जिले की सभी जनता से मेले में उपस्थित का आवाहन भी किया है।
रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम
शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक श्रद्धा पोपट एवं रितेश देवांगन ने परिणाम घोषित करते हुए जानकारी दी की, प्रथम वर्ग में 12 से 17 वर्ष के प्रतिभागी शामिल किए गए थे जिसमें प्रथम स्थान दिव्या वर्मा आत्मज श्री दोहश कुमार वर्मा, द्वितीय स्थान महक शर्मा आत्मज श्री दीपक शर्मा तृतीय स्थान तनिष्का चौरसिया आत्मज श्री संदीप चौरसिया रही, इसी तरह वर्ग 17 वर्ष से अधिक लोगों के लिए था,जिसमें प्रथम स्थान अजय चौरसिया आत्मज पूनम चंद चौरसिया, द्वितीय स्थान लोकेश लारिया आत्मज श्री सुनील लारिया, तृतीय स्थान शारदा अग्रवाल
पति श्री लोकेश अग्रवाल जी रही।
इसी तरह श्रीफल सजाओ प्रतियोगिता के प्रभारी वर्षा सिन्हा, एकता अग्रहरि एवं करुणा राजपूत ने बताया कि सीनियर ग्रुप में ज्योति गायधने, प्रथम रही।
दृतीय स्थान श्रद्धा साहू ने प्राप्त किया, तृतीय स्थान शारदा अग्रवाल ने प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में डिंपल यादव एवम डिंपल चौरसिया प्रथम रही, द्वितीय स्थान डार्विन साहू ने हासिल किया।
राजकीय शोक के कारण रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द रहे
स्वदेशी मेले के संयोजक कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि परम आदरणीय राष्ट्रहित संत जैन मुनि विद्यासागर जी के डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी क्षेत्र में समाधि लेने के कारण रविवार को छत्तीसगढ़ शासन ने राजकीय शोक घोषित किया था ,जिसके कारण स्वदेशी मेले के सभी सांस्कृतिक एवं मंच के कार्यक्रम आज रद्द किए गए। उन्होंने बताया को सोमवार के कार्यक्रम पूर्ववत रहेंगे।
*छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी का आगमन होगा*
स्वदेशी मेला के सोशल मीडिया प्रभारी तथा प्रचार प्रसार प्रभारी कमल सोनी एवं रवि सिन्हा ने बताया कि सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी का आगमन एवम मेले को आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ में बमलेश्वरी ट्रस्ट,डोंगरगढ़ के ट्रस्टी मनोज अग्रवाल एवं विधायक भावना बोहरा जी का भी मेले में आगमन होगा।