निष्ठा सोनी ने यूपीएससी इएसइ में 63 स्थान प्राप्त किया
राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर सोनारपारा निवासी निष्ठा सोनी ने यूपीएससी ईएसई में 63 स्थान प्राप्त कर राजनांदगांव जिले का मान बढ़ाया। निष्ठा सोनी अधिवक्ता व्ही.पी.सोनी की पुत्री एवं शासकीय अधिवक्ता नारायण कन्नौजे की भतीजी है। वर्तमान में निष्ठा सोनी का चयन रेल्वे में एक्जीकेटिव इंजीनियर के पद में पदस्थ है। इनकी इस उपलब्धि पर उनके करीबियों रिस्तेदारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।