जिले में अब तक कोविड से 1 हजार 429 व्यक्तियों की मृत्यु पर उनके परिजनों को 7 करोड़ 14 लाख 50 हजार रूपए भुगतान की स्वीकृति दी गई
राजनांदगांव 20 अक्टूबर 2022
कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिले में कोविड-19 संक्रमण से 24 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 12 लाख रूपए की सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत सहायता राशि संबंधित तहसीलदारों को पुर्नबंटित कर दिया गया है। तहसीलदारों को प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50-50 हजार रूपए भुगतान करने कहा गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में अभी तक कोविड संक्रमण से मृत 1 हजार 429 व्यक्तियों के परिजनों को 7 करोड़ 14 लाख 50 हजार रूपए का भुगतान की स्वीकृति दी जा चुकी है