राजनांदगांव . खाटूवाले श्याम प्रभु के महत्वपूर्ण उत्सवों में फागुन महोत्सव का विशेष स्थान है। फागुन शुक्ल एकादशी को अतुलित बलशाली तीन बाणधारी युवक बर्बरीक ने महाभारत के युद्ध के समय भगवान कृष्ण को अपने शीश का दान देकर उनसे श्याम नाम प्राप्त किया था। संस्कारधानी नगरी में श्रीश्याम परिवार मित्र मंडल द्वारा 29 वर्षों से श्याम महोत्सव के अंतर्गत सुमधुर भजन, सत्संग के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पिछले 20 वर्षो से अनेक श्रद्धालु भक्त माता, बहन तथा बंधु निशान लेकर खाटू धाम यात्रा पर जा रहे है। महोत्सव 8 मार्च से शुरू होगा। समिति के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष फागुन महोत्सव के अवसर पर 23 वीं निशान यात्रा 1 मार्च को 50 श्रद्धालु माता, बहनें एवं बंधु निशान लेकर खाटू श्याम को समर्पित करने जाएंगे। 30 वाँ फागुन महोत्सव फागुन शुक्ल नवमी 8 मार्च से फागुन शुक्ल द्वादशी 11 मार्च तक चार दिवसीय आयोजन के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर दुग्धाभिषेक, निशान यात्रा, भजन संध्या के साथ ही अखण्ड पाठ एवं भंडारा प्रसादी आयोजित किया जाएगा।