छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू ने बीते विधानसभा सत्र में राजनांदगांव जिले में सड़क दुर्घटना,तालाब में डूबने से, कीट प्रकोप से एवं अन्य आपदाओं के बारे में विधानसभा सत्र में कहा कि वर्ष 2021-22 से 31 दिसंबर 2023 तक का जवाब में दिया है कि इसमें 258 व्यक्तियों के परिजनों को क्षतिपूर्ति की राशि अभी तक लंबित है आप यह बता दीजिए कि इस लंबित प्रकरण का जिम्मेदार कौन है? और आप इस पर क्या कार्रवाई करेंगे, प्रकरण आज तक तैयार नहीं किया गया है क्या इसकी कोई समय सीमा है। जिसका परिणाम है कि राजनांदगाव के कलेक्टर द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत एवं घायल पीड़ित व्यक्तियों को सहायता राशि 35 लाख 80 हजार रुपए भुगतान हो सका है।
*सड़क दुर्घटनाओं में मृत एवं घायल पीडि़त व्यक्तियों को सहायता अनुदान की 35 लाख 80 हजार रूपए पुर्नबंटित**
9 फरवरी 2024 को कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने शासन से प्राप्त सड़क दुर्घटना में मृत एवं घायल पीडि़त व्यक्तियों को सहायता अनुदान राशि जिले के राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ तहसीलों को पुर्नबंटित कर दिया है। उन्होंने राज्य शासन से प्राप्त 35 लाख 80 हजार रूपए की राशि इन तहसीलों के लिए पुर्नबंटित किया है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील को 13 लाख 35 हजार रूपए, डोंगरगांव तहसील के लिए 3 लाख 20 हजार रूपए, छुरिया तहसील के लिए 10 लाख 30 हजार रूपए एवं डोंगरगढ़ तहसील के लिए 8 लाख 95 हजार रूपए की राशि पुर्नबंटित की गई है।