मोहला मानपुर: ग्राम बेलगांव निवासी हीरालाल पददा ने अपने खेत से 3HP का पानी मोटर पंप चोरी होने की रिपोर्ट थाना कोहका में दर्ज कराई है। घटना दिनांक: 26 जून 2024 समय: दोपहर 2:00 बजे स्थान: ग्राम बेलगांव, जिला मोहला मानपुर, थाना कोहका की है. हीरालाल पददा ने बताया कि उन्होंने मार्च 2024 में पानी मोटर पंप खरीदा था और अपने खेत में सिंचाई के लिए लगाया था। 26 जून 2024 को उन्होंने दोपहर में मोटर पंप से सिंचाई की थी। अगले दिन, 27 जून 2024 को जब वे दोपहर 2:00 बजे अपने खेत में सिंचाई करने गए, तो उन्होंने देखा कि मोटर पंप गायब था। हीरालाल ने आसपास के इलाके में मोटर पंप की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। हीरालाल पददा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है और मामले की जांच की मांग की है।