राजनांदगांव रनर्स और पॉवर जोन डीजे के सौजन्य से कल भारत-आस्ट्रेलिया के फाइनल मैच का भव्य एलईडी स्क्रीन पर गंज चौक में सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई है। उक्त जानकारी देते हुए आकाश चोपड़ा ने क्रिकेट प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उक्त प्रसारण का आनंद लेने की अपील की है।