राजनांदगांव | शहर के चिखली इलाके में गांजा पीने रुपए नहीं देने पर युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना शनिवार दोपहर की है। युवक को लाठी डंडे और प्लास्टिक के पाइप से पीटा गया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं घटना में शामिल अन्य युवकों की भी पतासाजी की जा रही है।पुलिस ने बताया कि पीड़ित करण सिन्हा शनिवार दोपहर अपने घर में था। तभी उसे आरोपी करण टाकरी, सुधांशु पात्रे और गौरव मेश्राम सहित अन्य लोगों ने रानी तालाब के पास बुलाया। करण के पहुंचने पर उससे गांजा पीने पैसे की मांग की गई, लेकिन जब करण ने रकम नहीं होने की जानकारी दी, तो सभी आरोपियों ने उससे जमकर मारपीट कर दी। युवक को लाठी डंडे से जमकर पीटा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।