(सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजन)
राजनांदगांव। जिले की ख्याति प्राप्त संस्था गायत्री विद्यापीठ में 31 अक्टूबर को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच सरदार वल्लभभाई पटेल जी के योगदान को याद किया गया। प्रार्थना पश्चात् सर्वप्रथम पटेल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्र’जवलित किया गया।

शाला की प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर के मार्गदर्शन में संपूर्ण आयोजन सफल रहा। जिसमें शालेय विद्यार्थियों द्वारा पटेल जी की जीवनी एवं व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रभावी भाषण, कविता की सुंदर प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को कायम रखने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को प्रार्थना प्रभारी शिक्षक श्री मेलकम दास द्वारा शपथ दिलाया गया। साथ ही विद्यार्थियों के बीच यूनिटी रन (एकता दौड़) शहर के आसपास के इलाकों के बीच करवाया गया। इसी बीच देश की एकता के महत्व को दर्शाते हुए विद्यार्थियों द्वारा प्रभावी नारे भी लगाए गए। जैसे- ‘संगठन में ही शक्ति है’, ‘एकता में ही बल है’ आदि नारे दिए गए। बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी का भी कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्पोर्ट्स अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा भी यूनिटी रन में मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शाला की व्याख्याता एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती उषा झा से मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को बनाए रखने की प्रेरणा गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, सचिव श्री हरीश गांधी, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री सूर्यकांत चितलांग्या, प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर, उपप्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दी।