राजनांदगांव . शहर के गुड़ाखू लाइन स्थित चार मंजिला दुकान श्री गुरु कृपा बैंगल्स एंड जनरल स्टोर में देर रात भीषण आग लग गई। फिलहाल दुकान में आग लगने की वजह का पता नही चला है । प्रत्यक्षदर्शी की माने जिन्होंने आग बुझाने में मदद की है तो बताया कि ऊपर मंजिल पर साबुन कॉस्मेटिक मटेरियल सहित परफ्यूम जैसे छोटी बड़ी चीज ब्लास्ट हो रही थी। मिली जानकारी के अनुसार लाखों का सामान का नुकसान बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.
