राजनांदगांव। आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित व गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों के नमूने जप्त किये जा रहे है।
इसी तारतम्य में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग छ.ग. द्वारा सभी अधिकारियों को अपने – अपने कार्यक्षेत्र में ब्रांडेड व लोकल खाद्य सरसों तेल के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लेने के निर्देश दिए गए है। तत् संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग राजनांदगांव ने सरसों तेल के थोक व चिल्लर विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान थोक विक्रेता मेसर्स कांतिलाल प्रागजी भाई व मेसर्स राजेश ट्रेडर्स से क्रमशः लाल गुलाब सरसों तेल व बंगाल किंग सरसों तेल का विधिक नमूना गुणवत्ता जांच हेतु जप्त किया गया है एवं गुणवत्ता जांच हेतु लैब में भेजा गया है। लैब जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। जांच पड़ताल आगे भी जारी रहेगी।