राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला 17 सितंबर 2022 को धनी धर्मदास वंशावली प्रतिनिधि सभा दामाखेड़ा से परम पूजनीय बड़ी माता साहिबा मनीषा देवी जी का आगमन सिंघोला में हुआ। प्रातः 9 बजे रायपुर से संस्कारधानी राजनांदगांव में अग्रवाल ट्रांसपोर्ट चौक पर गुरुमाता साहिबा का आगमन हुआ। गुरुमाता के स्वागत और अभिनंदन के लिए बड़ी संख्या में रानीतराई,महाराजपुर, भोथीपार और सिंघोला के अलावा आसपास के गांवो के कबीर पंथ के अनुयायी युवा साथी मौजूद थे। अग्रवाल ट्रांसपोर्ट से रानीतराई तक बाईक रैली निकाली गई। गुरुमाता साहिबा सर्वप्रथम रानीतराई में फिर महाराजपुर और भोथीपार में चरण बंदगी देने के लिए संतजनों के घरों में गई। उसके पश्चात ग्राम सिंघोला में गुरुमाता साहिबा का भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा निकाली गई। 28 घरों में चरण बंदगी देने के पश्चात माता साहिबा के द्वारा सार्वजनिक चरण बंदगी भी दी गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण माता साहिबा के दर्शन , चरण बंदगी और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सिंघोला में उपस्थित हुए। गांव वालो और बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए भोग भंडारा की व्यवस्था किया गया था। बड़ी संख्या में भक्तजनों के उपस्थिति से ग्राम सिंघोला का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया था।गुरुमाता साहेब ने सार्वजनिक तौर पर इस भव्य आयोजन के लिए आमीन माता महिला मंडल समिति, सद्गुरु कबीर नवयुवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासी सिंघोला की प्रशंसा की और साथ में गुरुमाता साहिबा ने व्यक्तिगत रूप से पंथ श्री प्रकाशमुनिनाम साहेब जी को इस क्षेत्र में आने के लिए अर्जी देने के लिए कही है।