राजनांदगांव | घटना शुक्रवार दोपहर 11 से 12 बजे के बीच की है। तुमड़ीबोड़ इलाके के ग्राम कोहका में सूने घर से सोने चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी हो गई। पुलिस ने बताया कि कोहका में रहने वाली घसीनन बाई अपने घर में ताला लगाकर खेत गई थी। परिवार के दूसरे सदस्य भी अपने काम से बाहर थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने उनके घर का ताला तोड़कर भीतर कमरे में रखे करीब 70 हजार के सोने चांदी के जेवरात, 12 हजार रुपए नकद की चोरी कर ली। तुमड़ीबोड़ पुलिस जांच कर रही है।