राजनांदगांव। घर में प्रवेश कर अज्ञात चोर ने आलमारी से नगदीरकम एवं चार्जिंग में लगी मोबाईल फोन को चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकिया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारीके अनुसार डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात कालकापारा स्थित मकान में प्रवेश कर अज्ञात चोर ने आलमारी के लॉकर में रखे नगदी रकम लगभग १0,000 रुपएएवं चार्जिंग में लगा मोबाईल फोन को चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्टप्रार्थी मानसिंग गोसाई ने दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर केखिलाफ मामला दर्ज किया है।