राजनांदगांव : घाटी में दिखा तेन्दुआ
गंडई पंडरिया । छुईखदान विकासखंड का वनांचल क्षेत्र हमेशा बड़े और खतरनाक जंगली- जानवरों के नाम से जाना जाता है। यह जंगल कान्हा किसली और भोरमदेव तक फैला है। इस कारण यहां जंगली जानवरों की सुगबुगाहट बनी रहती है। ठंड बढ़ने के साथ साल्हेवारा घाटी में एक तेन्दुआ को वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने देखा है। राहगीरों ने इस पूरे दृश्य को देखकर अपने मोबाईल
फोन में लगभग 2 मिनट का वीडियों भी बनाया है। वाट्सअप ग्रुपों में वायरल भी हुआ। वीडियों में दिख रहा है कि तेन्दुआ जंगल से निकलकर रोड से किनारे शिकार की तलाश में भटक रहा है। राहगीरों ने तेन्दुआ को सड़क पार करते देखा । यहां से गुजरने वालों के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा और तेन्दुआ को शिकारियों से बचाना वन अफसरों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा।
क्षेत्र में शिकारी भी सक्रिय
क्षेत्र में जंगली जानवर दिखाई देते रहते हैं, खासकर तेंदुआ। पहले भी तेंदुआ का शिकार करने का मामला सुखियों में रहा है। क्षेत्र में सक्रिय शिकारियों से बचने भी तेंदुआ जंगल से निकलकर सड़कों पर विचरण कर रहा है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है। पहले भी इस क्षेत्र में तेन्दुआ की मौतों का मामला सामने आ चुका है। इस मामले में सुदेश उजवाने साल्हेवारा वनमंडलाधिकारी का कहना है कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है और जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए अधिकांश जंगल क्षेत्र का घेराव भी किया गया है, ताकि क्षेत्र के जानवर बाहर निकल के सड़कों एवं गांवों या शहरों की तरफ न जाए में इसे पता कर दिखवाता हूं।