राजनांदगांव. शीतला माता वार्ड क्रमांक 24 में पार्षद निर्वाचित शैंकी बग्गा ने निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ड का भ्रमण किया और जनसम्पर्क के दौरान बताई गई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

उन्होंने वार्डवासियों को हो रही पेयजल, सफाई और जल निकासी संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए निगम के सहयोग से कार्रवाई सुनिश्चित की। साथ ही, उन्होंने नागरिकों को विकसित भारत की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जनसेवा के साथ-साथ वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
