ठंड से जूझ रहे लोगों को मिलेगा कंबल, मोनू बहादुर सिंह ने जारी किया नंबर
राजनांदगांव। शहर में ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कंबल वितरण अभियान शुरू किया गया है। मोनू बहादुर सिंह ने इस अभियान के तहत फुटपाथ, जिला अस्पताल या अन्य स्थानों पर ठंड से परेशान व्यक्तियों की मदद करने की अपील की है।

यह सेवा विगत 8 वर्षों से लगातार जारी है, जिसमें हर साल ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाने का काम किया जाता है। मोनू बहादुर सिंह ने संपर्क के लिए अपना मोबाइल नंबर 9589283206 साझा किया है। लोग उन्हें कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी देकर जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।यह पहल ठंड में खुले आसमान के नीचे सोने वालों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है और लगातार वर्षों से लोगों की मदद कर रही है।