राजनांदगांव | घुमका को नगर पंचायत बनाने ग्रामीण सहित क्षेत्रवासी वर्षों से मांग कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिलकर ग्राम घुमका को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया को पूरा करने कहा था। अब नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर क्षेत्र वासियों में हर्ष है। जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर के प्रयास से ग्राम घुमका को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया है।