राजनांदगांव। देश के आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला पंचायत कार्यालय में राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू ने किया ध्वाजारोहण। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर नमन किया। अध्यक्ष गीता साहू ने ध्वजारोहण के बाद जिले के अधिकारियों- कर्मचारियों एवं समस्त जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके बलिदानों को याद किया।इस दौरन जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, सभापति जिला पंचायत घम्मन साहू ,सभापति जिला पंचायत अशोक देवांगन, सदस्य जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर एवं जिला पंचायत के सी ईओ गजेन्द्र ठाकुर ,एडिशनल सीईओ कुर्रे एवं जिला पंचायत के समस्त स्टाफ इस समारोह में उपस्थित थे।