० अध्यक्ष ने कार्यकारिणी में किया शामिल
राजनांदगांव। जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष भागवत साहू ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए वरिष्ठ नेता मदन साहू को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। मदन पूर्व में भी जिला साहू संघ में उपाध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। उन्हें युवा और वरिष्ठों के बीच बेहतर सामंजस्य बनाने वाला व्यक्ति माना जाता है। वे युवाओं के बीच भी अपनी पैंठ रखते हैं।
इससे पूर्व मदन प्रदेश साहू संघ के संरक्षक, प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, जिला साहू संघ डोंगरगांव के संयोजक रह चुके हैं। वे राष्ट्रीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं। साहू समाज में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वे लगातार सामाजिक आयोजनों व अन्य गतिविधियों न सिर्फ शामिल रहे हैं, बल्कि उल्लेखनीय भूमिका भी निभाई है। उन्हें उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सामाजिकजनों व शुभचिंतकों, मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।