राजनांदगांव. प्रशासनिक फेरबदल में राजनांदगांव में पदस्थ किए गए नए कलेक्टर डोमन सिंह सोमवार को विधिवत रुप से पदभार ग्रहण करेंगे। जिला निर्माण के बाद 30 वें कलेक्टर के तौर पर जिले की समान संभालेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को चार्ज लेकर कार्य की शुरुआत करेंगे। डोमन सिंह को जिले में कार्य करने का पूर्व प्रशासनिक अनुभव है।

पूर्व में सिंह अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त के रुप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लिहाजा उन्हें प्रशासनिक कामकाज में दिक्कतें नहीं होगी। नए कलेक्टर सिंह द्वारा जिले के विकास को रफ्तार देने और राज्य सरकार की योजनाओ को मूर्तरुप देने पर विशेष जोर रखने की उम्मीद जताई जा रही है।