राजनांदगांव 28 अप्रैल 2023: राजनांदगांव जिले में आज 24 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शहर के चिखली में 2, बजरंगपुर नवागांव में 2, चंद्रा कॉलोनी में 2, ब्राम्हणपारा में 1, सृष्टि कॉलोनी में 1 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई है, वहीं विकासखंडो में आज मानपुर में 2, छुरिया में 1, डोंगरगांव में 2, राजनांदगांव (ग्रा.) 3, खैरागढ में 4, छुईखदान में 2 जिले में एक्टिव प्रकरणों की संख्या 172 पहुंच गया है. वही आज 58 मरीज को स्वास्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है.
