राजनांदगांव। बीते दिनों एक युवती ने अपने परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए लगाया था, इसके बाद आज युवती के परिजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और युवती के आरोप को निराधार बताया है।
बीते दिनों प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर युवती ने कहा था कि बचपन से ही उसके घर वाले उसे प्रताड़ित करते हैं वह घरेलू हिंसा का शिकार रही है। वहीं उसने अपने जीजा पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया था, इसके बाद आज युवती के परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उसके द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। युवती की बहन ने उसके जीजा और उसके बीच प्रेम संबंध का आरोप लगाया है। वहीं उसने अपनी बहन पर साढे़ 3 लाख रूपये और गहने लेकर फरार होने का आरोप भी लगाया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवती के परिजनों ने उसके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवती की बहन ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बहन मेरे पति के बचाव के लिए घर से भागी है और वह दोनों एक साथ ही रह रहे हैं। वही उसके परिजनों ने युवती के द्वारा पैसे और गहने ले जाने का आरोप भी लगाया है।