राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के सभागार में डॉ. के.एल. तांडेकर के मार्गदर्शन में एनसीसी के छात्र छात्राओं हेतु प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया आरंभ हो में डॉ. के.एल. तांडेकर अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में अनुशासन का महत्व है आपको अपने जीवन में सफलता होना है तो अनुशासन जीवन जीना पड़ेगा और अपने लक्ष्यों का निर्धारण करना पड़ेगा मुख्य वक्ता ब्रिगेडियर ए.के. दास ने कहा कि
जीवन में सफलता प्राप्त करने के तरीकों पर चर्चा की गई उन्होंने बताया कि जीवन जीने के लिए सुरक्षित घर, सतुलित स्वस्थ आपस में स्नेह होना अति आवश्यक है आज के आधुनिक जीवन में मोबाइल फोन आपसी रिश्तों को बिखरे में लगे हुए है
उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के मध्यम से बताया की जीवन की समस्याओं से कैसे हमे लड़ना है एक जीवन में आवश्यक न्यूनतम साधनों के साथ सुरक्षित एवं स्वस्थ शरीर ही सही मायनो में सफलता होती है l

कई बार लोग सोचते है की सफलता नही मिल रही जिसके कारणों पर वे चर्चा नही करते जो उसके जीवन के लिए आवश्यक है जैसे जीवन में लक्ष्य का निर्धारण अति आवश्यक है लक्ष्य के निर्धारण से ही जीवन की दिशा मिलती है

कार्यक्रम में दिग्विजय कालेज के एन.सी.सी. आर्मी एवं एन.सी.सी नेवल के साथ साथ कालेज के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने भाग लेकर इस कार्य क्रम को सफल बनाया.l साथ ही 38 बटालियन के सीईओ आरके कौशिक सर पी आई स्टाफ महाविद्यालय के मेजर किरण लतादामले, नेवल ऑफिसर विकास कांडे ला विभाग के हेमंत नंदा गोरी ,एनसीसी अधिकारी हिरेंद्र बहादुर ठाकुर, भागवत सर अन्य स्कूलों के एन ओ और ऑफिसर उपस्थित हुए