*पीड़िता ने सास और ननन्द के विरूध गम्भीर आरोप लगाये*
*गर्भावस्था के दौरान सास ननन्द ने जबरन गोबर पानी पिलाया*
*4माह के गर्भ के दौरान ननन्द मुस्कान कोटड़िया मेरा गर्भपात करवाने नीम हकीम के पास ले गई थी।*
राजनांदगांव/ संस्कार धानी नगरी के सम्भ्रांत परिवार की बेटी सुचिता जैन(कवाड़) पिता महेंद्र जैन (कवाड़) 31 वर्ष, निवासी ओसवाल लाईन ने बसन्तपुर थाने में दहेज प्रताड़ना के सम्बंध में पति, सास व ननन्द के विरुद्ध दिनांक 16/3/22 को रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। सुचिता जैन ने पुलिस को बताया कि मेरा विवाह 30/6/2020 को दीपक सुराना आत्मज पारस मल सुराना, निवासी साई रेसीडेंसी जैनम टाइल्स के सामने लालपुर, रायपुर निवासी के साथ राजनांदगांव में सम्पन्न हुवा था। विवाह के पश्चात दिनांक 5/7/2020 से मेरी सास श्रीमती पूनम सुराना पति पारसमल सुराना एवम मेरे पति दीपक सुराना व ननन्द श्रीमती मुस्कान कोटड़िया पति अंकित कोटड़िया निवासी राजनांदगांव ने कार के लिये 5लाख रुपिया लाने के लिये मुझ पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। व लगातार इस बात को लेकर मेरे साथ सास, पति,और नन्दन वाद विवाद, ताना मारना मेरे पिता को भिखारी कंगाल जैसे शब्दों से गाली देना एवम मेरे अंदर तमाम गलती निकालने का कार्य किया जाता रहा। मै परिवार एवं मेरे पालक की सामाजिक आर्थिक हालत को ध्यान में रखते हुवे चुपचाप इनके ताने व विवाद एवम हिंसक व्यवहार को सहन कर रही थी। मेरी सास एवं ननद मुस्कान कोटड़िया जो कि पेशे से CA है और रामाधीन मार्ग राजनांदगांव में उसका ससुराल हैं। ने मुझे अधिक प्रताड़ित करने के मकसद से अपने मैके के मूल निवास मलकान गिरी(उड़ीसा) से काम करने के लिये लाई गई महिला राधा बाई जो कि मेरे ससुराल रायपुर में घर के साफ सफाई, झाड़ू पोछा लगाने का काम करती थी उसको वापस उसके गांव मलकान गिरि भेज दिया। और उसके बाद सारे घर का पोछा, बर्तन, कपड़ा धोने आदि का काम मुझसे करवाया जाता था। रायपुर में मेरी बुवा, मेरे पापा की बुवा,एवं मौसी रहती हैं उन लोगों से मुझे एक भी दिन मिलने नहीं जाने दिया गया। क्योंकि इन्हें ऐसा लगता था कि कही मै ये सब बातें उन्हें ना बता दू इस बात के डर से मेरी सास और मेरे पति मुझे हर समय घेर कर रखते थे। और तो और मेरा मोबाईल फोन भी अपने पास रखते थे। और जब मेरे घर से फोन आता था तो मेरे बगल में बैठकर कर बात करवाते थे। जिसके चलते मै मानसिक रूप से अपसेट हो गई थी। इस दौरान दिनांक 11/12/2020 को अपने कजिन भाई की शादी में राजनांदगांव आई थी। साथ मे मेरे पति भी थे लेकिन वो पूरे समय मेरे साथ साये की तरह रहते थे। इसी बीच मै गर्भवती हो गई।इस दौरान गर्भावस्था में मेरी ननद मुस्कान कोटड़िया ने मुझे बाजार ले जाने के नाम पर किसी नीम हकीम महिला के पास ले जाकर मेरा गर्भपात करवाना चाहती थी। लेकिन समय अधिक होने की वजह और मेरी कमजोर हालत के चलते उक्त महिला ने गर्भपात करवाने से मना कर दिया। इस प्रकार मै दिनांक 30/6/2020 से 8/9/2021 तक शारिक एवं मानसिक अमानवीय यातना सहती रही। तत पश्च्यात 3अगस्त 2021 को मै डॉ सोनाली जैन के नर्सिंग होम चेकप के लिये गई।डॉ ने कहा कि डिलवरी का समय हो गया हैं और मैं वहाँ भर्ती हो गई। इसके बाद मेरी सास ननद ने रात 10 बजे गोबर पानी जबरन पिला दिया जिसके बाद मेरा बीपी बहुत बढ़ गया और मेरे बच्चे की हाट बिट कम हो गई। जिसके चलते 4 अगस्त 2021 को आनन फानन में डॉ ने आपरेशन कर मेरे और मेरे बच्चे की जान बचाई। सुचिता ने बताया कि जब वो अस्पताल गई थी तब सब कुछ नार्मल था। डॉ के अनुसार मेरी डिलवरी भी नार्मल होने वाली थी।लेकिन इन लोगों की अमानवीय हरकत के चलते मुझे ये सब झेलना पड़ा।
मेरे अबोध बालक को जब भी डॉक्टर की जरूरत पड़ती थी तो मेरे पति और मेरी सास कभी भी बच्चे को डॉक्टर के पास नही ले जाते थे। एवं मेरे कहने पर अपने बाप को बुला लो वो ही डॉक्टर के पास ले जायेंगे ऐसा मेरी ननद मुस्कान कोटड़िया और सास कहती थी। मेरे बच्चे की तबियत बहुत खराब होने पर डॉ अजय थर्रानी ने बच्चे का पीलिया टेस्ट करवाने को कहा परन्तु मेरे ससुराल वालों ने मेरे बच्चे का पीलिया टेस्ट नहीं करवाया। बच्चे की बिगड़ती हालत को देखते हुवे मै 10 तारीख को जबरदस्ती अपने बच्चे को लेकर बाल गोपाल हॉस्पिटल गई व स्मार्ट कार्ड से अपने बच्चे का इलाज करवाया।इस दौरान मै 6 दिन अस्पताल में रही लेकिन इस बीच मेरे पति, सास और ससुर कोई भी अस्पताल में मुझे और मेरे बच्चे को देखने नहीं आये।
इसके बाद 8 सितम्बर 2021 को मेरे बच्चे को निमोनिया की शिकायत हो गई सर्दी खासी अत्यधिक होने की वजह से उस की हालत नाजुक होते जा रही थी उसे सास लेने में भी काफी तकलीफ हो रही थी। उसी समय मेरी ननद मुस्कान मेरे कमरे में आकर मेरे साथ मारपीट करने की कोशिश करने लगी। इसी बीच मेरे ससुर पारसमल जी नीचे से आवाज लगाने लगे तो वह डरकर मेरा फोन छोड़ कर नीचे भाग गई। इस मौके का फायदा उठाकर मैने पापा को फोन लगाया। पापा मुझे और मेरे बच्चे को लेकर मेरे मैके रायपुर से दोपहर ढाई बजे राजनांदगांव आ गये।
पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पति दीपक सुराना आत्मज पारस मल सुराना, सास पूनम सुराना /पति पारस मल सुराना दोनों निवासी रायपुर व ननद श्रीमती मुस्कान कोटड़िया पति अंकित कोटड़िया निवासी रामाधीन मार्ग राजनांदगांव के खिलाफ धारा 498-A,34 के तहत अपराध पंजी बद्ध किया हैं। मामले में तीनों आरोपी पुलिस के अनुसार फरार चल रहे हैं।