राजनांदगांव. ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत हो गई. घटना शुक्रवार दोपहर के समय गौरीनगर रेल्वे क्रासिंग के आसपास हुई. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. जांच की जा रही है. चिखली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान कचरीबाई मंडावी पति गोविंद बघेल उम्र 50 वर्ष निवासी स्टेशनपारा के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि महिला रेल्वे पटरी पार कर रही थी. इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई. हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक महिला के शव की पहचान आज उसके परिजनों ने की. बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. पंचनामा पश्चात शव पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजा गया है. पुलिस के अनुसार मृतक महिला का पोस्टमार्टम आज रविवार को किया जाएगा.