पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव हो रहा है। खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। इसके असर से न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना हैं। वहीं गुरुवार से प्रदेश के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल छाएंगे व हल्की बारिश की स्थिति बनेगी। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और ठंड में कमी आने की संभावना है।