राजनांदगांव। भारतीय जनता के प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह अपने चुनावी दौरे से समय निकालकर तुलसीपुर स्थित बौद्ध कल्याण समिति के भवन पहुंचे, जहां समिति द्वारा वर्षावास समापन एवं दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें श्री सिंह शामिल हुयें।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बौद्ध कल्याण समिति के भवन पहंुचने के पश्चात् सबसे पहले डॉ. सिंह ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नमन किया तत्पश्चात् वे भगवान बुद्ध की मूर्ति के समक्ष पहुंचकर छत्तीसगढ़ एवं देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुये उनका वंदन किया फिर वे वर्षावास समापन समारोह एवं दीक्षा समारोह में भाग लेकर भंते महेन्द्र जी, भंते धम्मपाल जी तथा भंते संपजानू जी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित जनसमुदाय को शुभकामनाएं प्रदान की।