डोंगरगढ़ के कल्याणपुर क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध रूप से बनाई जा रही महुआ शराब पर कार्रवाई करते हुए 10 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और शराब युक्त पाउच जब्त किए। आरोपी द्वारिका नेताम को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(a) के तहत मामला दर्ज किया गया।
10 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी टीम ने की कार्रवाई
आबकारी वृत डोंगरगढ़ की टीम ने सहायक आयुक्त यदुनंदन राठौर के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक उज्जवल कुमार सूत्रधर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। टीम में मुख्य आरक्षक लालसिंह राजपूत, आरक्षक भोजराज बंजारे समेत अन्य स्टाफ शामिल रहा।