श्रद्धालु के आस्था के साथ हुआ है खिलवाड
राजनांदगांव . डोंगरगढ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में सीढ़ियों पर विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु स्क्रीन लगाई गई है जिसमें विज्ञापन का प्रकाशन किया जाता है. उक्त स्क्रीन पर अचानक से अश्लील वीडियों का प्रकाशन होने लगा जिससे दर्शनाथिर्यों में हडकंप मच गया और वह शर्मिदगी महसूस करने लगे परिवार के साथ आए लोग काफी आक्रोशित नगर आए. लोगों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है. फिलहाल मामला जांच में है.
इस मामले को लेकर मन्दिर ट्रस्ट ने भी थाना में शिकायत दर्ज की हैं