राजनांदगांव शहर के नगर निगम में कमिश्नर रहे और अनुभाग में एसडीएम के अलावा एडीएम की जिम्मेदारी संभाल चुके संजय अग्रवाल को राजनांदगांव का नया कलेक्टर बनाया गया है। बुधवार देर रात जारी लिस्ट में उनका तबादला सूरजपुर से राजनांदगांव किया गया है।
वे 2012 बैच के आईएएस हैं। उन्हें राजनांदगांव में काम करने का खासा अनुभव है। मौजूदा कलेक्टर डोमन सिंह को विशेष सचिव मंत्रालय में पोस्टिंग दी गई है। नए कलेक्टर संजय अग्रवाल शुक्रवार को ज्वाइनिंग देंगे।