राजनांदगांव . सोमनी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का एक मामला सामने आया है। 01 नवंबर को ग्राम फुलझर निवासी तुकाराम जोशी (33) अपने भाई राजा जोशी के साथ इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सोमनी पहुंचे थे।
उपचार के बाद, जब वे वापस घर लौटने के लिए सड़क पार कर रहे थे, उसी समय दोपहर करीब 3:30 बजे एक तेज रफ्तार सफेद कार (क्रमांक 3332) ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए तुकाराम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तुकाराम को गंभीर चोटें आईं और उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और पंचनामा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।