राजनांदगांव। ग्राम बादराटोला निवासी दिलेश्वर साहू का आकस्मिक निधन 25 अप्रैल दिन मंगलवार को हो गया है। दिलेश्वर साहू की धर्मपत्नी श्रीमती पार्वती साहू सदस्य जनपद पंचायत छुरिया है ।उनके पुत्र केवल दास टालेश्वर ,भारती साहू पुत्री और माता श्रीमती गिरजा बाई है ।उनके परिवार में इनके अलावा लोकेश साहू भाई, गंगादास, मीलु दास, संतुदास, ठगेश्वर दास ,लेख दास, हुमन दास, रोमन दास सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं उनके अंतिम संस्कार यात्रा में क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा हिरेंद्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि घासी राम साहू, जगजीत सिंह भाटिया, विष्णु साहू जनपद प्रतिनिधि,खेमचंद साहू जनपद सदस्य, ईश्वर साहू जनपद सदस्य, धरम वीर चंद्रवंशी जनपद प्रतिनिधि, दीनदयाल साहू चित्रांगन साहू सहित क्षेत्रवासियों ने उनके अंतिम यात्रा में शामिल होकर 2 मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उसके परिवार को संबल प्रदान करने भगवान से करबद्ध प्रार्थना की गई।