राजनांदगांव. नगर निगम कार्यालय के सामने आज सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 4:00 बजे हुआ बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते वाहन सीधे खंभे से टकरा गया और मौके पर ही दोनों युवकों की मृत्यु हो गई। मृतक युवकों की पहचान स्टेशन पारा निवासी आयुष और प्रतीक के रूप में हुई है। दोनों युवक डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत थे।
यह हादसा एक बार फिर से तेज रफ्तार वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करता है।