राजनांदगांव । नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। दोनों दलों ने 40 से अधिक वार्डों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। भाजपा इस बार अपने वरिष्ठ नेताओं और पूर्व पार्षदों पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतार रही है। वहीं, कांग्रेस भी अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान और अन्य दिग्गज चेहरों को मौका दे सकती है।
भाजपा: पुराने चेहरों और अनुभवी नेताओं पर भरोसा
भाजपा की संभागीय चयन समिति ने जिन नामों पर मुहर लगाई है, उनमें प्रमुख रूप से वार्ड 15 से नेता प्रतिपक्ष किशुन यटु, वार्ड 2 से जिला उपाध्यक्ष सावन वर्मा, वार्ड 23 से राजा माखीजा और वार्ड 38 से मणि भास्कर गुप्ता शामिल हैं। साथ ही पूर्व पार्षदों और उनकी पत्नियों को भी मौका दिया जा सकता है।
भाजपा संभावित सूची में खेमलाल साहू (वार्ड 1), सावन वर्मा (वार्ड 2), कमलेश बंधे (वार्ड 3), राजू टंडन (वार्ड 4), सुनील साहू की पत्नी (वार्ड 6), तृप्ति पात्रे (वार्ड 7), मदन (मोंटू) यादव (वार्ड 8), जूही जंघेल (वार्ड 9) , शिव वर्मा (वार्ड 10), किशुन यदु (वार्ड 15), पारस वर्मा (वार्ड 16), समीर श्रीवास्तव (वार्ड 17), नेहा वर्मा (वार्ड 18), रेखा पारख (वार्ड 19), वीणा ध्रुव (वार्ड 21), राजा माखीजा (वार्ड 23), रानू जैन (वार्ड 27), अरुण दामले (28), आशीष डोंगरे (वार्ड 36), जैनम बैद या बसंत शर्मा (वार्ड 37), मणि भास्कर गुप्ता (वार्ड 38), बलवंत साहू , रवि सिन्हा या पारूल जैन (वार्ड 39), पूर्व पार्षद विजय राय की पत्नी (वार्ड 40), पूर्व पार्षद देवशरण सेन की पत्नी (वार्ड 42) , खेमिन यादव (वार्ड 43) , सेवक उइके (वार्ड 44), आलोक श्रोती (वार्ड 47), अरूण साहू (वार्ड 48), अरूण देवांगन (वार्ड 50) और चंद्रकृत साहू (वार्ड 51) के नाम लगभग तय माना जा रहा है।
कांग्रेस: दिग्गज चेहरों और नई उम्मीदों पर दांव
कांग्रेस की संभावित सूची में वरिष्ठ पार्षद सतीष मसीह (वार्ड 14), अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान (वार्ड 13), सभापति रहे हरिनारायण धकेता (वार्ड 46), सुनीता फडऩवीस (वार्ड 22), कुसुम दुबे (वार्ड 9) का नाम शामिल है।
शहर कांग्रेस से नामों को जो पैनल प्रदेश कांग्रेस को भेजा गया है।
सूत्रों के अनुसार जिन वाडों से नाम तय होने की जानकारी है उसके अनुसार सरोज यादव (वार्ड 5) , कुसुम दुबे (वार्ड 9) , छोटेलाल रामटेके (वार्ड 11) , विशाल गढ़े (वार्ड 12) , हफीज खान (वार्ड 13) , सतीष मसीह (वार्ड 14) , सुनीता फडऩवीस (वार्ड 22) , महेश यादव (वार्ड 23) , श्यामबती सिन्हा (वार्ड 26) , मोहिनी, भारती (वार्ड 34), मुन्ना अग्रवाल, कादिर बडगुजर, महेंद्र बहादूर या अंकेश बाफना (वार्ड 37) , अनुसुईया गेंडरे (वार्ड 40), दीपक सिन्हा या रमेश यादव (वार्ड 41), कीर्ति साहू या भानुप्रिया निर्मलकर (वार्ड 42), हरिशंकर नेताम (वार्ड 44), हरिनारायण धकेता (वार्ड 46), अवधेश प्रजापति या कुशल रजक (वार्ड 47), भगवानदास सोनकर (वार्ड 48), मुकेश साहू (वार्ड 50), रूपेश साहू (वार्ड 51) का नाम लगभग तय माना जा रहा है।
दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।