3 दिसम्बर को वार्ड नं. 20,21 व 22 में, 5 दिसम्बर को वार्ड नं. 24,25 व 26 में एवं 6 दिसम्बर को
वार्ड नं. 27,28,29 व 30 मेे शिविर
राजनांदगांव 2 दिसम्बर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 18 नवम्बर से 8 दिसम्बर 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 3 दिसम्बर को रविदास नं. 20 व मेडिकल कालेज वार्ड नं. 21 के लिये पेन्ड्री स्कूल में व रेवाडीह आशा नगर वार्ड नं. 22 के लिये रेवाडीह स्कूल मंे, 5 दिसम्बर को गुरू गोविन्द सिंह वार्ड नं. 24 के लिये सिंधु धर्मशाला लालबाग मंे, शीतला माता वार्ड नं. 25 के लिये पुत्री शाला में व सूर्यमुखी वार्ड नं. 26 के लिये पार्षद कार्यालय सत्यनारायण धर्मशाला के बाजू में एवं 6 दिसम्बर को सुभाष वार्ड नं 27 व तिलक वार्ड नं. 28 के लिये कन्या प्राथमिक शाला भरकापारा में, विवेकानंद वार्ड नं. 29 के लिये मठपारा सामुदायिक भवन में व कैलाश वार्ड नं. 30 के लिये पार्षद कार्यालय कैलाश नगर में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मीयों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा जायेे।
राजस्व वसूली के लिये वार्डाे में 14 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक शिविर आयोजित
5 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक वार्ड नं. 1,2,18,25,26,37,38 व 39 मेें शिविर
राजनांदगांव 2 दिसम्बर। नगर निगम राजस्व वसूली के लिये सुनियोजित अभियान चलाने जा रहा है। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बकाया राजस्व वसूली के लिये वार्ड प्रभारियों के साथ-साथ पूरी राजस्व टीम को वार्डवार शिविर के संबंध में कार्यक्रम निर्धारित कर लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिये हैं। राजस्व शिविर के प्रभारी अधिकारी प्र.राजस्व अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर रहेंगे।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने राजस्व वसूली के कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान में नगर निगम की राजस्व वसूली शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (भवन/भूमि) कि वार्षिक भाड़ा मूल्य अवधारण निगम 1997 की कंडिका 12 के अंतर्गत नगर पालिक निगम के अधिकारी/कर्मचारियों को संबंधित भूमि भवनों के वार्षिक भाड़ा मूल्य के आधार पर सम्पत्ति/समेकितकर के निर्धारण तथा वसूली हेतु प्रातः 10ः30 बजे से 5ः00 बजे तक 14 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक प्रतिदिन वार्डों में चलाये जाने वाले इस अभियान के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को राजस्व वसूली का दायित्व सौपा गया है। शिविर में सम्पत्तिकर के साथ साथ जलकर, समेकितकर,दुकान किराया/लायसेन्स/गुमटी एवं अन्य बकाया की वसूली की जावेंगी।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर के तृतीय चरण में दिनांक 28 नवम्बर से 3 दिसम्बर को 8 वार्डो में शिविर आयोजित किया गया जिसमें करदाताओं ने अपने बकाया विभिन्न करों का भुगतान किया और अब चतुर्थ चरण में दिनांक 5 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक वार्ड नं. 1 व 2 के लिये कर्मा भवन में, वार्ड नं. 18 के लिये आंगनबाडी आनंद विहार कालोनी में, वार्ड नं. 25 व 26 के लिये पुत्रीशाला में एवं वार्ड नं. 37,38 व 39 के लिये गंजपारा स्कूल में प्रातः 10ः30 से 5ः00 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार शेष वार्डाे में भी वसूली के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से नगर निगम द्वारा आयोजित वार्ड शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने बकाया करों का भुगतान कर नगर विकास में सहभागी बनने की अपील की है।
टाकाघर पानी टंकी, इंदिरा नगर टंकी एवं इंदिरा नगर अस्पताल टंकी से आज शाम पेयजल आपूर्ति बाधित
राजनांदगांव 2 दिसम्बर। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत कामठी लाईन गायत्री मंदिर के पास इंटर कनेक्शन, गैप क्लोजिंग एवं वाल्व फिटिंग कार्य कराया जाना है। उपरोक्त कार्यो के कारण टाकाघर नया टंकी (क्षमता 40.00 लाख लीटर), इंदिरा नगर टंकी (क्षमता 15.00 लाख लीटर) एवं इंदिरा नगर अस्पताल परिसर टंकी (क्षमता 17.50 लाख लीटर) नहीं भर पायेगा। जिससे कारण उपरोक्त टंकीयों से कल दिनांक 3 दिसम्बर 2022 दिन शनिवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि टाका घर नया टंकी (क्षमता 40.00 लाख लीटर) से रायपुर नाका, रामधीन मार्ग, कामठी लाईन, गुडाखू लाईन, जूनी हटरी, जय स्तम्भ रोड, कलारपारा, सिनेमा लाईन, गोलबाजार, पुराना अस्पताल रोड, सदर लाईन, आधा क्षेत्र, गंज लाईन, आरा मशीन रोड, स्टेट बैक कालोनी, पी.एच.ई. कार्यालय, टांकाघर, नेहरू नगर, जमातपारा, आजाद चौक क्षेत्र में तथा इंदिरा नगर टंकी (क्षमता 15.00 लाख लीटर) से इंदिरा नगर वार्ड, चौखडिया पारा, नंदई, हिरामोती लाईन, गंज लाईन, ब्राम्हण पारा, पठान पारा, उदयाचल, दुर्गा चौक, दिग्विजय कालेज रोड, दिवान पारा, सतनामी पारा, सेठी नगर क्षेत्र में एवं इंदिरा नगर अस्पताल परिसर टंकी (क्षमता 17.50 लाख लीटर) से बसंतपुर क्लब चौक, तेली पारा, ग्रीन सीटी, राजीव नगर बसंतपुर, बंगाली चाल, भोई पारा, हास्पीटल कालोनी, शिव नगर, क्षेत्र में दिनांक 3 दिसम्बर 2022 शनिवार की शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। दिनांक 4 दिसम्बर 2022 रविवार सुबह से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी कहा कि अमृत मिशन का कार्य अंतिम चरण में है, अतः नवीन नल कनेक्शन, नल कनेक्शन स्थानांतरण, लिकेज, गंदा पानी, पानी कम आना, रोड रेस्टोरेशन संबंधी यदि कोई समस्या हो तो कृपया टांकाघर स्थित जल प्रदाय विभाग में इसकी सूचना तत्काल देवे। ताकि इसका निराकरण तत्काल किया जा सके।