*समाजसेवी संस्था की अस्पताल में भी इसी तरह का घोटाला सामने आया था* ?
राजनांदगांव (कडुवाघूंट)। समाजसेवी का चोला पहने कुछ लोग पैसों के लालच में इतने अंधे हो जाते हैं कि समाजसेवी संस्था के लेटर पैड और फर्जी सील का इस्तेमाल कर होलसेल दवा व्यापारियों से माल मंगवाकर उसे दूसरी जगह बेचकर लाखों का घोटाला करते हैं। यह मामला पहले मुंबई की एक कंपनी और समाजसेवी संस्था के बीच समझौता होने पर सुलझा लिया गया था, जहां व्यापारी को संस्था ने बर्खास्त कर दिया था। हालांकि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई और मामला दबा दिया गया था।
मामला शांत होने के कुछ महीनों बाद अब फिर से वही खेल सामने आया है। कडुवाघूंट के सूत्रों के अनुसार, इस बार एक नर्सिंग होम संचालक के लेटर पैड और फर्जी सील का इस्तेमाल कर होलसेल दवा व्यापारी ने मुंबई की एस कंपनी से माल मंगवाकर उसे दूसरे दुकानों पर बेच दिया। इसके साथ ही, स्कीम की दवाओं के रेट लगाकर भी उन्हें बेचा गया। इस खेल में प्रतिमाह करीब 15 लाख रुपए का लेन-देन होता रहा है, जो कई महीनों से चल रहा था।
अब जब बाहर की कंपनियों को इस खेल की जानकारी मिली तो उनके द्वारा नर्सिंग होम संचालकों को जानकारी दी जिसके बाद पता करने पर नर्सिंग होम संचालक के कान खडे हो गये है अगर इस मामले में जांच हुई तो टेक्स चोरी का भी बडा खेल सामने आयेगा जिसके कारण नर्सिंग होम संचालक भी घबरा गया है। वही मामले को दबाने के लिये थोक दवा व्यापारी प्रयास मे लगा है कि मामला ले देकर दबा दिया जाये । इस कोशिश में कुछ व्यापारी, दोस्त कुछ लोग और चिकित्सक भी शामिल हैं। अब यह देखना होगा कि यह मामला भी पहले की तरह दबा दिया जाएगा या इसमें कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी। कडुवाघूंट के सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि पिछले मामले में करीब दो करोड़ का घोटाला हुआ था और इस बार भी करोड़ों का खेल हो चुका है। अपूष्ट सूत्रों के अनुसार कुछ लोग इस मामले की जानकारी एकत्र कर उच्च स्तर तक शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं?